Weather forecast kennington oval day 5
Advertisement
क्या बारिश बनेगी ओवल टेस्ट में विलेन? जानिए कैसा रहेगा आखिरी दिन मौसम
By
Shubham Yadav
August 04, 2025 • 10:44 AM View: 742
इंग्लैंड और भारत के बीच ओवल में खेला जा रहा पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच अपने आखिरी दिन पर पहुंच गया है। चौथे दिन के अंत तक दूसरी पारी में इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 रन बना लिए हैं और वो जीत से सिर्फ 35 रन दूर हैं जबकि भारत को 4 विकेट की दरकार है। आखिरी दिन के पहले सेशन में ही इस मैच का और सीरीज का नतीजा निकल जाएगा लेकिन शर्त ये है कि इंद्र देव थोड़ी देर के लिए मेहरबान रहें।
पांचवें दिन मैच के पहुंचते ही फैंस ये भी जानने के लिए बेताब हैं कि क्या आखिरी दिन बारिश के आसार हैं या उन्हें पहले ही सेशन में मैच का नतीजा देखने को मिल जाएगा। अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि सोमवार, 4 अगस्त को साउथ लंदन क्षेत्र में बारिश का अनुमान है और उम्मीद है कि ये किसी भी समय ओवल तक पहुंच जाएगी।
Advertisement
Related Cricket News on Weather forecast kennington oval day 5
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago