West indies: Cricket News & Match Updates
वरुण की खराब फॉर्म से बुमराह पर अधिक दबाव पड़ेगा: अनिल कुंबले
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल में वरुण ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ एक विकेट लेकर 64 रन खर्च किए थे। यह टी20 में उनका सबसे महंगा स्पेल भी रहा। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ भी वरुण ने 40 रन दिए थे। यानी पिछले दो मुकाबलों में भारतीय टीम के 'मिस्ट्री स्पिनर' कहे जाने वाले वरुण ने 104 रन देकर महज 2 विकेट निकाले हैं।
कुंबले ने 'ईएसपीएन क्रिकइंफो' पर बात करते हुए वरुण की खराब फॉर्म को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा, "हां, यह भारत के लिए थोड़ी चिंता की बात है, क्योंकि वरुण टीम के अहम गेंदबाज रहे हैं। वरुण बीच के ओवरों में विकेट निकालने वाले गेंदबाज हैं। जाहिर है कि वरुण की खराब फॉर्म से जसप्रीत बुमराह पर ज्यादा दबाव पड़ेगा।" कुंबले ने कहा कि वरुण के फॉर्म में ना होने पर विपक्षी टीम को सिर्फ जसप्रीत बुमराह के 4 ओवरों की चिंता रहेगी और यह भारतीय टीम के लिहाज से अच्छी बात नहीं है। Read More...