Wi vs aus t20 series
W,W,W,W,W: मिचेल मार्श ने फिर टेके घुटने, अल्जारी जोसेफ से T20I में पांचवीं बार हुए OUT
Alzarri Joseph vs Mitchell Marsh in T20I: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (WI vs AUS 5th T20) मंगलवार, 29 जुलाई को वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला गया था जहां मेहमान टीम के कप्तान मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) फेल हुए और 8 गेंदों पर सिर्फ 14 रन ही बना सके। गौरतलब है कि एक बार फिर कैरेबियाई तेज गेंदबाज़ अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) ने उनका शिकार किया जो कि टी20 इंटरनेशनल में उनके काल बन चुके हैं।
जी हां, ऐसा ही है। टी20 इंटरनेशनल में अल्जारी जोसेफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श के काल बन गए हैं जिन्होंने T20I में उन्हें 6 इनिंग में गेंदबाज़ी करते हुए 5 बार आउट किया। इतना ही नहीं, मिचेल मार्श कैरेबियाई बॉलर जोसेफ के सामने एक-एक रन के लिए तड़पते दिखे और 17 बॉल खेलकर सिर्फ 4.80 की औसत से 24 रन ही बना पाए। बता दें कि अल्जारी की 17 में से 10 बॉल पर मार्श एक रन भी नहीं बना सके हैं।
Related Cricket News on Wi vs aus t20 series
-
AUS vs WI 4th T20: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को रौंदकर रचा इतिहास, T20I की खास रिकॉर्ड लिस्ट में…
WI vs AUS 4th T20: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच में 3 विकेट से धूल चटाई और इसी के साथ एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में पाकिस्तान को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया। ...
-
Romario Shepherd के उड़ गए तोते, Glenn Maxwell ने बाउंड्री पर ऐसा करिश्मा करके किया है OUT; देखें…
ग्लेन मैक्सवेल ने चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को आउट करने के लिए बाउंड्री पर करिश्मा करके दिखाया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। ...
-
WI vs AUS 3rd T20: वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI का हिस्सा बन सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, Andre…
WI vs AUS 3rd T20I: वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला शनिवार, 26 जुलाई को वार्नर पार्क, सेंट किट्स में खेला जाएगा। यही वज़ह है आज इस खास ...
-
WI vs AUS 2nd T20I: Adam Zampa रचेंगे इतिहास, तोड़ेंगे Mitchell Starc और Josh Hazelwood का महारिकॉर्ड
WI vs AUS 2nd T20: ऑस्ट्रेलिया के स्टार स्पिनर एडम जम्पा वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago