Wtc final 2025 27: Cricket News & Match Updates
क्या इंडिया में होगा 2025-27 का WTC Final? BCCI ने ठोका वेन्यू के लिए दावा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दे सकता है। दरअसल, बीसीसीआई 2025-2027 चक्र के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की मेजबानी भारत में करने पर विचार कर रहा है और इस संबंध में एक प्रस्ताव को बाद में आईसीसी के पास भी भेजा जाएगा।
इंग्लैंड ने अब तक 2021 और 2023 में दो डब्ल्यूटीसी खिताबी मुकाबलों की मेजबानी की है। ऐसे में कई क्रिकेट फैंस चाहते हैं कि इस बार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल इंग्लैंड में ना होकर किसी और देश में हो या फिर भारत भी इस फाइनल को होस्ट कर सकता है। पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले महीने जिम्बाब्वे में आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति के दौरान इस संबंध में चर्चा हुई थी, जहां बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने किया था। Read More...