Yuvraj singh excluded: Cricket News & Match Updates
क्विंटन डी कॉक ने चुनी अपनी ऑल टाइम लेफ्ट-हैंडर्स इलेवन, युवराज सिंह को नहीं दी जगह
Quinton De Kock All-Time Left-Handers XI: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने हाल ही में अपनी ऑल टाइम लेफ्ट-हैंडर्स इलेवन बताई। उनकी इस टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों को शामिल किया गया, लेकिन कुछ बड़े नामों की गैरमौजूदगी ने फैन्स को चौंका भी दिया। सबसे हैरानी की बात यह रही कि युवराज सिंह जैसे दिग्गज को जगह नहीं मिली, जबकि सिर्फ एक ही भारतीय क्रिकेटर उनकी इस लिस्ट का हिस्सा बने। डी कॉक की इस इलेवन में श्रीलंका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के भी कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं।
दक्षिण अफ्रीका के बाएं हाथ के पूर्व स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक ने हाल ही में कैरिबियन प्रीमियर लीग(CPL) 2025 की अपनी टीम बारबाडोस के सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी ऑल टाइम लेफ्ट-हैंडर्स इलेवन बताई। खास बात यह रही कि इस टीम में उन्होंने सिर्फ एक ही भारतीय क्रिकेटर को जगह दी। पिछले 93 सालों में सौरव गांगुली, युवराज सिंह, ज़हीर खान, रवींद्र जडेजा, इरफान पठान और अर्शदीप सिंह जैसे कई बेहतरीन लेफ्ट-हैंडर्स टीम इंडिया का हिस्सा रहे, लेकिन डी कॉक ने केवल रवींद्र जडेजा को अपनी टीम में चुना। Read More...