Zakir hasan catch rahul: Cricket News & Match Updates
WATCH: केएल राहुल की किस्मत ने दिया धोखा, ज़ाकिर हसन ने पकड़ा बवाल कैच
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाजों ने फैंस को काफी निराश किया। रोहित शर्मा, विराट कोहली से लेकर केएल राहुल तक ने अपने विकेट सस्ते में गंवा दिए। खासकर केएल राहुल से तो उनकी वापसी पर हर कोई उम्मीद लगाए बैठा था लेकिन उन्होंने काफी निराश किया और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए।
पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल ने शुरुआत में मुश्किलों का सामना किया लेकिन जब ऐसा लग रहा था कि वो बड़ी पारी खेलने वाले हैं तभी एक शानदार कैच ने उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी। राहुल का विकेट तब गिरा जब वो 43वें ओवर में 16 रन बनाकर खेल रहे थे और मेहदी हसन मिराज की गेंद पर राहुल ने शॉर्ट लेग की तरफ गेंद को फ्लिक करने की कोशिश की मगर वो शॉट को नियंत्रित नहीं कर पाए और गेंद बल्ले पर लगने के बाद काफी देर हवा में रही। तभी शॉर्ट लेग पर खड़े जाकिर हसन ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और अपने दाएं तरफ डाइव लगाकर एक बेहतरीन लो कैच लपक लिया। Read More...
Related Cricket News for Zakir hasan catch rahul - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54