IPL 2025: सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने की दहलीज पर, LSG के खिलाफ करना होगा ऐसा
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास शुक्रवार (4 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के ईकान क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में 312 मैच की 288 पारियों में 349 छक्के जड़े हैं। वह एक छक्का जड़ते ही टी-20 क्रिकेट में बतौर भारतीय बल्लेबाज 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली ही उनसे आगे हैं।
Advertisement