IPL 2025: सूर्यकुमार यादव इतिहास रचने से 1 SIX दूर, भारत के लिए 2 क्रिकेटर ही बना पाए हैं ये रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास शुक्रवार (4 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ के ईकान क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।
…

सूर्यकुमार ने टी-20 क्रिकेट में 312 मैच की 288 पारियों में 349 छक्के जड़े हैं। वह एक छक्का जड़ते ही टी-20 क्रिकेट में बतौर भारतीय बल्लेबाज 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
इस लिस्ट में 526 छक्कों के साथ रोहित शर्मा पहले नंबर पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिन्होंने 420 छक्के जड़े हैं।
बता दें कि शुरूआती तीन मैचों में सूर्यकुमार मुंबई के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने अभी तीन पारियों में 52 की औसत से 104 रन बनाए हैं।