Advertisement

विराट कोहली ने जीता टॉस, भारत औऱ इंग्लैंड को दो सबसे बड़े खिलाड़ी हुए बाहर

कोलकाता, 22 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे एवं अंतिम वन डे मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली द्वारा पूर्ण रूप से

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma January 22, 2017 • 13:20 PM
विराट कोहली ने जीता टॉस, भारत औऱ इंग्लैंड को दो सबसे बड़े खिलाड़ी हुए बाहर
विराट कोहली ने जीता टॉस, भारत औऱ इंग्लैंड को दो सबसे बड़े खिलाड़ी हुए बाहर ()
Advertisement

कोलकाता, 22 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले तीसरे एवं अंतिम वन डे मैच में रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। विराट कोहली द्वारा पूर्ण रूप से कप्तानी संभालने के बाद पहली बार वन डे सीरीज खेल रही भारतीय टीम पिछले दो मैचों में जीत हासिल कर 2-0 से अजेय बढ़त बनाए हुए है।

अफगानिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

Trending


इंग्लैंड ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। चोटिल एलेक्स हेल्स और जोए रूट के स्थान पर टीम में सैम बिलिंग्स और जॉन बेयरस्टो को शामिल किया गया है। 

भारत ने भी अपनी टीम में केवल एक बदलाव किया है। टीम में शिखर धवन के स्थान पर अजिंक्य रहाणे को शामिल किया गया है।                                                                 

 

दोनों टीमें इस प्रकार हैं।

भारतीय टीम : विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, अजिंक्य रहाणे, महेन्द्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), युवराज सिंह, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, रवीन्द्र जडेजा, रविचन्द्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।

इंग्लैंड टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, जॉन बेयरस्टो, जेसन रॉय, जोस बटलर (विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, जैक बॉल और डेविड विले।

 


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS