इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के लीग स्टेज में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) आज गुरुवार, 21 मई अपना आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले CSK के सभी फैंस ये जानना चाहते हैं कि महान विकेटकीपर बैटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज खेलने के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं? अगर आप भी इसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं तो बता दें कि खुद CSK के बैटिंग कोच माइकल हसी (Michael Hussey) ने इसका जवाब दे दिया है।
दरअसल, GT vs CSK मैच से पहले माइकल हसी ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में हिस्सा लिया और यहां साफ शब्दों में कहा कि धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वो बोले, "मैं इस बात को कंफर्म कर सकता हूं कि वो इस वक्त धोनी टीम के साथ मौजूद नहीं हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "लेकिन अगर हम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेते हैं, तो धोनी निश्चित तौर पर टीम के साथ वापस जुड़ जाएंगे। उनके अंगूठे में थोड़ी तकलीफ है, जो अभी भी ठीक हो रही है। वो इस मैच के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं हैं। हालांकि उम्मीद है कि अगर हम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब हो जाते हैं, तो तब तक वह पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।'