Advertisement

न्यूजीलैंड की टीम पांचवें वनडे में करने वाली है ये कमाल, रचेगी यह इतिहास

28 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाफ शनिवार को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पास एक बड़ा इतिहास रचने का मौका होगा। कीवी टीम के पास पांचवें और आखिरी वन डे मैच में जीत हासिल कर भारत को

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma October 28, 2016 • 17:31 PM
न्यूजीलैंड की टीम पांचवें वनडे में करने वाली है ये कमाल, रचेगी यह इतिहास
न्यूजीलैंड की टीम पांचवें वनडे में करने वाली है ये कमाल, रचेगी यह इतिहास ()
Advertisement

28 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के खिलाफ शनिवार को विशाखापत्तनम में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पास एक बड़ा इतिहास रचने का मौका होगा। कीवी टीम के पास पांचवें और आखिरी वन डे मैच में जीत हासिल कर भारत को पहली बार उसके ही घर में वन डे सीरीज हरानें का मौका होगा। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ भारत में अब तक चार वन डे सीरीज खेली औऱ चारों में उसके हाथों हार लगी है।

विजाग ODI में टीम इंडिया की जीत पक्की, डालें इन आंकड़ों पर नजर

अब केन की कप्तानी वाली कीवी टीम के पास नया इतिहास रचनें का मौका होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहली बार साल 1988 में भारत दौरे पर आई थी। तब कीवी टीम ने भारत के खिलाफ चार वन-डे मैचों की सीरीज खेली, जिसमें भारत ने 4-0 से क्लिन स्विप किया। दूसरी बार 1995 में भारत ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से कब्जा जमाया। 4 साल बाद फिर 1999 में न्यूजीलैंड की टीम भारत को मात देने का इरादे से आई। लेकिन टीम इंडिया ने दोबारा इतिहास दोहराया और पांच मैचों की सीरीज पर 3-2 से कब्जा कर लिया। फिर 11 साल बाद सन् 2010 में गौतम गंभीर के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड का 5-0 से सफाया किया था।

Trending


बड़ी खबर: चौथे वनडे से रोहित शर्मा हो सकते हैं बाहर

जबकि इस सीरीज में टीम के प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। केन के पास इतिहास रचने का मौका दिल्ली औऱ रांची में उलटफेर करने वाली न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के न्यूजीलैंड टीम के पास यह इतिहास रचने का सबसे खास मौका है। टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल फॉर्म में लौट आए हैं।

धोनी का दिखा जादू, अपनी "मैजिक" विकेटकीपिंग से वर्ल्ड क्रिकेट को किया हैरान

वहीं कप्तान केन विलियमसन खुद भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं तेज गेंदबाजी टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ड बड़ा उलटफेर करने का माद्दा रखते हैं और उन्होंने दो मैचों में ऐसा करके भी दिखाया है। वहीं टीम इंडिया पूरी तरह से विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी पर निर्भर नजर आ रही है। धर्मशाला और मोहाली में इन दोनों के दम पर ही टीम ने जीत हासिल की थी। टीम का मिडिल ऑर्डर अभी तक फेल रहा है।

गौतम गंभीर को मिला मौका, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले गौतम का होगा "गंभीर" टेस्ट


Cricket Scorecard

Advertisement
TAGS