Advertisement
Advertisement
Advertisement

धोनी के लिए दुआएं मांग रहा है पाकिस्तानी क्रिकेट प्रशंसक

विश्व कप में पाकिस्तान का एक क्रिकेट प्रशंसक धोनी के लिए दुआएं मांग रहा है। शिकागो में रेस्त्रां चलाने वाले मुहम्मद बशीर पिछले साल तक पाकिस्तान के लिए आवाज

Advertisement
Pakistan Cricket Fan Muhammad Bashir
Pakistan Cricket Fan Muhammad Bashir ()
Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
Feb 24, 2015 • 06:18 PM

नई दिल्ली, 24 फरवरी (CRICKETNMORE) । विश्व कप में पाकिस्तान का एक क्रिकेट प्रशंसक धोनी के लिए दुआएं मांग रहा है। शिकागो में रेस्त्रां चलाने वाले मुहम्मद बशीर पिछले साल तक पाकिस्तान के लिए आवाज बुलंद करते थे, लेकिन अब भारतीय कप्तान धोनी के लिए दुआएं करते हैं। पाकिस्तानी वेबसाइट 'डॉनडॉटकॉम' के मुताबिक वह बीमारी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया जा पहुंचे हैं, जहां धोनी के लिए झंडे फहरा रहे हैं।

बशीर चाहते हैं कि भारत विश्वकप जीते. हालांकि इसके पीछे एक बड़ा कारण है. दरअसल, 2014 विश्व कप टी-20 में बशीर को मैच देखने के लिए टिकट नहीं मिल पाया था, तब धोनी ने उन्हें फाइनल देखने के लिए मुफ्त में टिकट की व्यवस्था करवाई थी। उस घटना के बाद से वह धोनी के बहुत बड़े फैन हो गए। उनका कहना है कि धोनी एक बहुत ही नेक इंसान है। मैं चाहता हूं कि वह विश्व कप जीतें।

Saurabh Sharma
By Saurabh Sharma
February 24, 2015 • 06:18 PM

उन्होंने यह भी कहा कि धोनी की बेटी उसके लिए बढ़िया मुकद्दर लेकर आई है। बशीर कराची के रहने वाले हैं, लेकिन अब अमेरिका के शिकागो शहर में रहते हैं। उनकी पत्नी राफिया भारतीय हैदराबाद की रहने वाली है। उन्होंने दो टूक शब्दों में यह भी कहा कि धोनी मेरा हीरो है और मैं उससे बेहद प्यार करता हूं।

Trending

बशीर अब पाकिस्तानी क्रिकेट के मैस्कॉट हैं और उन्होंने चाचा क्रिकेट का स्थान ले लिया है जो पाकिस्तान के हर मैच में दिखते थे। बशीर ने इस बार मैच की टिकटें पहले से खरीद लीं, उस समय उनकी कीमत महज 20 डॉलर थी। इस बार वह धोनी के लिए शोर मचाएंगे। वह कुछ मैचों में भारत की जर्सी भी पहने दिखे।

Photo : Twitter

 

Advertisement

TAGS
Advertisement