17 अक्टूबर। भारत के पूर्व क्रिकेटर और इस समय कमेंट्री में अपना जलवा बिखेर रहे आकाश चोपड़ा ने ट्विटर पर वनडे की ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन की घोषणा की है।

Advertisement

अपने वनडे प्लेइंग इलेवन मं आकाश चोपड़ा ने सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को ओपनर के तौर पर शामिल किया है तो वहीं तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली को जगह दी है।

Advertisement

इस समय अपनी बल्लेबाजी से जलवा बिखेरने वाले विराट कोहली को आकाश चोपड़ा को अपनी टीम में नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराई है। 

आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन में युवराज सिंह को नंबर 5 पर तो वहीं धोनी को नंबर 6 पर रखा है। आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में कप्तान के तौर पर महान कपिल देव को जगह दी है। 

स्पिनर में अनिल कुंबले और हरभजन सिंह आकाश चोपड़ा की पसंद बने हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह और जहीर खान तेज गेंदबाजी के तौर पर आकाश चोपड़ा की टीम में शामिल हैं।

Advertisement

आकाश चोपड़ा की ऑल टाइम वनडे प्लेइंग इलेवन

सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली, विराट कोहली, युवराज सिंह, धोनी, कपिल देव (कप्तान), हरभजन सिंह, अनिल कुंबले, जहीर खान और जसप्रीत बुमराह

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार