ICC T20 World Cup: श्रीलंका ने आयरलैंड के खिलाफ रविवार को टी20 वर्ल्ड कप-2026 के छठे मुकाबले में 20 रन से जीत दर्ज की। आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में श्रीलंका के महेश थीक्षाना हैट्रिक का मौका चूक गए।

Advertisement

टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट खोकर 163 रन बनाए। इस टीम को पथुम निसांका और कामिल मिसारा की सलामी जोड़ी ने संभली हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 4 ओवरों में 28 रन की साझेदारी की।

Advertisement

कामिल मिसारा 11 गेंदों में 2 चौकों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 34 रन जुटाते हुए टीम को 62 के स्कोर तक पहुंचाया।

निसांका 23 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा, लेकिन उनके आउट होने के बाद विकेट तेजी से गिरे। आलम ये रहा कि 86 के स्कोर तक 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

यहां से कुसल मेंडिस ने कामिंदु मेंडिस के साथ 29 गेंदों में 67 रन जोड़ते हुए श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। कामिंदु ने 19 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 44 रन जुटाए, जबकि कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौके शामिल रहे।

विपक्षी खेमे से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट मार्क एडेर और गैरेथ डेलानी के हाथ लगा।

Advertisement

इसके जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवरों में 143 रन पर सिमट गई। कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने रॉस एडेर के साथ पहले विकेट के लिए 24 रन जोड़े। स्टर्लिंग 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद हैरी टेक्टर ने एडेर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जुटाते हुए टीम को 56 के स्कोर तक पहुंचाया।

विपक्षी खेमे से बैरी मैकार्थी और जॉर्ज डॉकरेल ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक-एक विकेट मार्क एडेर और गैरेथ डेलानी के हाथ लगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका की तरफ से महेश थीक्षाना और वानिंदु हसरंगा ने 3-3 विकेट निकाले। महेश थीक्षाना ने 17वें ओवर की लगातार दो गेंदों पर विकेट हासिल किए, उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर बेंजामिन कैलिट्ज को आउट किया, अगली बॉल पर गैरेथ डेलानी का विकेट निकाला, लेकिन हैट्रिक नहीं ले सके। इनके अलावा, मथीशा पथिराना ने 2 विकेट, जबकि दुश्मन्था चमीरा और डुनिथ वेललेज ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार