आईपीएल 2021 के दूसरे चरण की शुरुआत यूएई में 19 सितंबर को होने वाली है। सभी टीमें वहां पहुंच गई हैं और वो इस बड़े टूर्नामेंट के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं।

Advertisement

आरसीबी की ओर से खेलने वाले धुरंधर बल्लेबाज एबी डी विलियर्स भी दुबई पहुंच गए हैं और उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।

आरसीबी की ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें डी विलियर्स ने अपनी तैयारियों को लेकर बात की। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की कई महीनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने के बाद कैसे फिर से लय हासिल कर सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज ने पहले नेट सेशन के बाद बयान देते हुए कहा,"यह बहुत अच्छा रहा। विकेट थोड़ा गिला था इसलिए थोड़ी परेशानी भी हो रही थी। यहां काफी गर्मी है और वजन करने में इससे आसानी हुई। गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की। हमें बहुत पसीने आए जो मेरे जैसे बूढ़े आदमी के लिए सही है जो खुद को फ्रेश रखना चाहता है।"

डी विलियर्स ने आगे बात करते हुए कहा कि यह एक बेहतरीन सेशन था। उन्होंने कहा कि आरसीबी के सभी खिलाड़ियों को एक बार फिर से देखकर काफी खुशी हुई।

बता दें कि डी विलियर्स आरसीबी की टीम से साल 2011 से जुड़े हुए है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में साल 2008 से लेकर 2021 तक खेल है और इस दौरान 176 मैचों में उनके नाम 5056 रन दर्ज है। डी विलियर्स आईपीएल में डेविड वॉर्नर के बाद 5000 रन पूरा करने वाले दूसरे विदेशी खिलाड़ी है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार