ग्रेटर नोएडा, 12 मार्च (CRICKETNMORE)| बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने रविवार को ग्रेटर नोएडा खेल परिसर में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 28 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने आयरलैंड का सूपड़ा साफ करते हुए तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 234 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसे आयरलैंड की टीम हासिल नहीं कर पाई और 205 रनों पर आउट हो गई। 

Advertisement

अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी (82) और मोहम्मद शाहजाद (72) ने सबसे अधिक रन बनाए। 

आयरलैंड के लिए इस पारी में केविन ओब्राएन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जेकब मुल्डर और एंडी मैकब्रिने को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भी अफगानिस्तान के गेंदबाजों की अच्छी धुलाई की, लेकिन इसके बावजूद वे जीत नहीं हासिल कर पाए। आयरलैंड के लिए गैरी विल्सन (59), पॉल स्टर्लिग (49) और स्टुअर्ट थॉम्पसन (43) ने सबसे अधिक रन बनाए।

अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं करीम जनत और आमिर हम्जा को दो-दो तथा शापूर जादरान, नबी को एक-एक सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार