2 जनवरी, शारजाह (Cricketnmore)। शारजाह में खेले गए तीसरे वनडे मैच में जहां जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान को 117 रन से हराकर 5 वनडे मैचों की सीरीज में पहली जीत दर्ज करी तो वहीं अफगानिस्तान की टीम ने क्रिकेट वर्ल्ड में सबसे कम गेंद खेलकर ऑल आउट होने का रिकॉर्ड बना दिया है।

Advertisement

अफगानिस्तान की पूरी टीम आज केवल 16.1 ओवर में 58 रन पर ऑल आउट हो गई यानि अफगानिस्तान की टीम केवल 97 गेंद का सामना कर पाई। वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे कम गेंद खेलकर पूरी पारी के ऑल आउट होने का ये चौथा वाक्या है। इससे पहले नामिबिया की पूरी टीम 2003 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केवल 84 गेंद खेल पाई थी। इस लिहाज से शारजाह में अफगानिस्तान की टीम ना चाहते हुए भी इस क्लब में शामिल होने का अनोखा रिकॉर्ड बना लिया है।

Advertisement

यहां देखें कब किस टीम ने सबसे कम गेंद खेलकर ऑल आउट हुई है -

 

गेंद रन टीम बनाम वेन्यू साल
84 45 नामिबिया ऑस्ट्रेलिया पोटचेफस्ट्रूम 2003
89 92 कनाडा केन्या नरौबी 2007
94 38 जिम्बाब्वे श्रीलंका एसएससी 2001
97 58 अफगानिस्तान जिम्बाब्वे शारजाह 2016
99 106 बरमूडा कनाडा नरौबी जिमखाना 2007

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार