BAN vs PAK ODI: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) बांग्लादेश का टूर करेगी जहां उन्हें बुधवार, 11 मार्च से मेजबान टीम के साथ तीन मैचों वनडे सीरीज खेलनी है। गौरतलब है कि इस सीरीज के लिए PCB ने 15 सदस्यीय स्क्वाड घोषित कर दी है, जिसमें जहां एक तरफ 6 अनकैप्ड खिलाड़ी चुने गए हैं, वहीं दूसरी तरफ बाबर आज़म (Babar Azam) समेत कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी एक बार फिर तेज गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी ही करने वाले हैं जिनकी अगुवाई में पाकिस्तान ने अब तक 5 में से 4 ODI मैच जीते हैं।

Advertisement

शाहीन के अलावा वनडे स्क्वाड में मोहम्मद रिज़वान, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, हारिस रऊफ और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को जगह दी गई है, वहीं 6 अनकैप्ड खिलाड़ी जैसे अब्दुल समद, माज सदाकत, मोहम्मद गाज़ी घोरी, साद मसूद, साहिबजादा फरहान, और शमील हुसैन को चुना गया है। इनके अलावा फैसल अकरम, हुसैन तलत और मोहम्मद वसीम को भी स्क्ववाड में शामिल किया गया है।

गौर करें कि पाकिस्तान की वनडे टीम से दिग्गज़ बल्लेबाज़ बाबर आज़म, फखर ज़मान, सैम अयूब और नसीम शाह जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जो कि पाकिस्तान की पिछली वनडे सीरीज (श्रीलंका के खिलाफ) में टीम का हिस्सा थे। ये खिलाड़ी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी पाकिस्तान की स्क्वाड में चुने गए थे जहां उन्होंने अपने प्रदर्शन से सिर्फ और सिर्फ निराश किया। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान सुपर-8 राउंड से ही बाहर हो गई थी।

बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज के लिए पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड: शाहीन अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद गाजी घोरी(विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमील हुसैन।

पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

11 मार्च - पहला वनडे, ढाका
13 मार्च - दूसरा वनडे, ढाका
15 मार्च - तीसरा वनडे, ढाका

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार