11 मार्च, ग्रेटर नोएडा (CRICKETNMORE)। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर राशिद खान ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंटरनेशनल क्रिकेट का एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। राशिद इंटरनेशनल क्रिकेट में  एक पारी में सबसे तेज 5 यां उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

ग्रेटर नोएडा के स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 18 वर्षीय राशिद ने सिर्फ 2 ओवरों में मात्र 3 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों सहित पूरे इंटरनेशनल क्रिकेट (टी-20, वन डे औऱ टेस्ट) में सबसे तेज पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन हैं। 

Advertisement

इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंजबाज उमर गुल के नाम था। गुल ने साल 2009 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 2.2 ओवर में 6 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे।

इस मामले में चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एरनी टोशैक हैं औऱ उन्होंने ये कमाल टेस्ट मैच में किया था। टोशैक ने साल 1947 में भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट मैच में 2.3 ओवर में 2 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। उस समय एक ओवर में 8 गेंद हुआ करती थी। 

राशिद खान ने 3 रन देकर 5 विकेट लिए और ये टी20 इंटरनेशनल में चौथी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। अजंता मेंडिस ने दो बार और युजवेंद्र चहल ने एक बार पारी में 6 विकेट लिए हैं और उसके बाद अब रंगना हेराथ (5/3) के साथ राशिद का नंबर आता है।

Advertisement

बारिश की बाधा के कारण इस मुकाबले में आयरलैंड को 11 ओवरों में 111 रनों का लक्ष्य मिला। सातवें ओवर में 68/2 था। इसके बाद राशिद गेंदबाजी करने आए। उन्होंने अपने पहले ओवर में 2 विकेट लिए औऱ सिर्फ 3 रन दिए। दूसरे ओवर में उन्होंने 3 विकेट लिए और ये ओवर मेडेन भी था। आयरलैंड की टीम 11 ओवरों में 93/9 का ही स्कोर बना सकी और उनके 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। 

राशिद ने आईपीएल नीलामी 2017 के दौरान सबसे पहले सुर्खियों में आये थे। मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ की मोटी रकम देकर ख़रीदा था। उन्होंने अब तक 23 मैचो में 14.18 की आसाधारण औसत से 37 विकेट हसिल किये हैं।  इसके आलावा रशीद खान ने 21 वन डे  मैचो में 18 की औसत से 37 विकेट चटकाए हैं। 

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार