20 जुलाई, हरारे(Cricketnmore) । भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारत पर जीत हासिल करने का पूरा श्रेय जिम्बाब्वे को दिया। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को हुए दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने भारत को 10 रनों से हराकर दो मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया था। वनडे सीरीज में भी जिम्बाब्वे की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाया था लेकिन सीरीज जीतने में भारत शफल रहा था।

Advertisement

एक वेबसाइट को रहाने ने आगे कहा कि जिम्बाब्वे की टीम ने शानदार खेल खेला और इसका पूरा श्रेय जिम्बाब्वे की टीम को जाता है। जिम्ब्बावे की गेंदबाजी पूरे सीरीज में बेहतर रही जिसके कारण जिम्बाब्वे ने दूसरे टी- ट्वंटी में जीत हासिल की थी।

रहाणे के अनुसार शुरू में ही तीन-चार विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने से जिम्बाब्वे को वापसी का मौका मिल गया और अंत तक उन्होंने अपनी लय बरकरार रखते हुए जीत हासिल कर ली। जिम्बाब्वे से मिले 146 रनों के औसत लक्ष्य के आगे भारतीय टीम 135 रन ही बना सकी। रहाणे ने कहा, "उन्होंने गेंद की तेजी में अच्छा परिवर्तन किया और विकेट के धीमेपन का पूरा फायदा उठाया।

Advertisement

हमने दो विकेट रन आउट हो गंवाए और उन्होंने दो बेहतरीन कैच लपके।"जिम्बाब्वे दौरे पर आखिरी मैच में मिली हार से रहाणे निराश जरूर थे, लेकिन दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर उन्होंने खुशी भी जाहिर की।उन्होंने कहा, "पूरी सीरीज के दौरान हमने जैसा प्रदर्शन किया उससे मैं खुश हूं, लेकिन आखिरी मैच में मिली हार से निराशा मिली है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार