30 मई ,  (CRICKETNMORE)। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जा रहे श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास लिख दिया। एलिस्टर कुक ने चेस्टर-ले-स्ट्रीट के मैदान पर जैसे ही 5 रन बनाए कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए जिन्होंने 10, 000 टेस्ट रन बनाए। एलिस्टर कुक ने सचिन के 10 हजार रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गौरतलब है कि सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर में दस हजार रन साल 2005 में पूरे किए थे उस वक्त 32वें जन्मदिवस से 1 महिना दूर थे। कुक ने टेस्ट क्रिकेट में 1000 रन अपने 31वें साल और 157वें दिन पर पूरे किए।

Advertisement

इस समय इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान एलिस्टर कुक 31 साल के हैं यानि कुक ने आखिरकार सचिन के रिकॉर्ड को तोड़कर इतिहास लिख दिया है। इसके अलावा कुक एलिस्टर कुक टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनानें वाले दुनिया के 12वें बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

इसके अलावा आपको हम बतातें हैं कि एलिस्टर कुक आने वाले समय में यदि ऐसा करेगें तो और कितने रिकॉर्ड को अपने नाम कर जाएगें..

# एलिस्टर कुक केवल 47 रन दूर हैं जब इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए 5000 रन बनानें का कारनामा करने वाले दूसरे इंग्लैंड बल्लेबाज बन जाएगें।

आपको बता दें कि इंग्लैंड पर खेलते हुए ग्राहम गूच ने सर्वाधिक 5917 रन जमाए हैं।

# श्रीलंका के खिलाफ एलिस्टर कुक 2 शतक जमाने में कामयाब हो जाते हैं तो टेस्ट क्रिकेट में कुक 30 शतक जमाने वाले बल्लेबाजों के कतार में शामिल हो जाएगें। टेस्ट क्रिकेट में अबतक सिर्फ 12 ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 30 शतक अपने करियर में जमाए हैं।

Advertisement

# श्रीलंका के खिलाफ एलिस्टर कुक ने टेस्ट क्रिकेट में अबतक कुल 1114* रन बना चुके हैं। कुक ऐसे तीसरे नन एशियन बल्लेबाज हैं जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन या उससे ज्यादा रन जमाए हैं। कुल के अलावा श्रीलंका के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाले न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग और वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा हैं जिन्होंने ऐसा कारनामा कर दिखाया था।

More to update

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार