इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीजन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होना है। टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। वहीं, इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल हैं।

Advertisement

क्रिस गेल: आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 66 गेंदों में 175 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गेल ने अपनी इस पारी में 13 चौके और 17 छक्के लगाए थे।

Advertisement

अभिषेक शर्मा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे हैं। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

क्विंटन डी कॉक: आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में क्विंटन डी कॉक ने लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से खेलते हुए 70 गेंदों में 140 रनों की लाजवाब पारी खेली थी। डी कॉक की यह पारी टूर्नामेंट के इतिहास की तीसरी सबसे बड़ी पारी भी है। डी कॉक ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

अभिषेक शर्मा: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा रहे हैं। अभिषेक ने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 55 गेंदों पर 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score

केएल राहुल: आईपीएल इतिहास की पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज केएल राहुल रहे हैं। राहुल ने साल 2020 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 69 गेंदों में 132 रनों की नाबाद पारी खेली थी। राहुल ने अपनी इस पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार