Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd Test: अफगानिस्तान के ऑलराउंडर नसीर खान मारूफखिल (Naseer Khan Maroofkhil) ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अपने ऑलराउंड खेल से इतिहास रच दिय़ा। डेब्यू टेस्ट में नसीर खान ने पहली पारी में गेंदबाजी में 151 रन देकर 7 विकेट झटके औऱ बल्लेबाजी में 20 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में 2 विकेट लिए औऱ बल्लेबाजी में 242 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली।
149 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
टेस्ट इतिहास में टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने और पांच विकेट लेने वाले वह दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बने हैं। इससे पहले न्यूज़ीलैंड के ब्रूस टेलर ने साल 1965 में भारत के खिलाफ कोलकाता में अपना टेस्ट डेब्यू करते हुए नाबाद 105 रन की पारी खेली थी और गेंदबाजी में 86 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
पहली बार हुआ ऐसा
इसके अलावा वह पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने टेस्ट डेब्यू पर 50 ओवर गेंदबाजी की है और 50 ओवर बल्लेबाजी भी की है। उन्होंने इस मैच में कुल 81 ओवर डाले औऱ 52.4 ओवर बल्लेबाजी भी की।
हालांकि दूसरी पारी में नसीर खान का शतक भी अफगानिस्तान को जीत नहीं दिला सका और जिम्बाब्वे ने दूसरा मुकाबला 57 रन से जीतकर सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली।
Also Read: LIVE Cricket Score
418 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम दूसरी पारी में 360 रन तक ही पहुंच सकी। नसीर के अलावा अफसर जजई ने 87 रन की पारी खेली, लेकिन कोई और खिलाड़ी अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।