3 Players Who Can Replace Anshul Kamboj In India Playing XI: भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला (NZ vs IND 4th ODI) शुक्रवार, 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज़ अंशुल कंबोज (Anshul Kamboj) उपलब्ध नहीं रहेंगे। तो आइए आज आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन तीन खिलाड़ियों के नाम जो कि अंशुल कंबोज की जगह लेकर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बन सकते हैं।

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj): अंशुल कंबोज की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज भारतीय ODI इलेवन में शामिल किए जा सकते हैं। सिराज एक अनुभवी बॉलर हैं, जो कि देश के लिए 51 वनडे में 77 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 48 टेस्ट में 144 विकेट और 17 टी20 इंटरनेशनल में 17 विकेट भी लिए हैं। बात करें सिराज के लिस्ट ए करियर की तो उन्होंने 99 मैचों में 165 विकेट झटके हैं। वो भारतीय गेंदबाज़ी को और भी ज्यादा मजबूत कर सकते हैं।

यश ठाकुर  (Yash Thakur): हमारी लिस्ट में एक अनकैप्ड बॉलर यश ठाकुर भी मौजूद हैं। 27 वर्षीय यश ने डोमेस्टिक क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम में जगह बनाई है। उन्होंने 35 फर्स्ट क्लास मैचों में 101 विकेट, 60 लिस्ट ए मैचों में 97 विकेट और 78 टी20 मैचों में 115 विकेट लिए हैं। ध्यान दें कि यश देश के लिए 4 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। इनमें यश ने 5 विकेट लिए हैं।

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav): भारतीय टीम अंशुल कंबोज की गैरमौजूदगी में एक अतिरिक्त स्पिनर को प्लेइंग XI में चुनती है तो कुलदीप यादव बेस्ट ऑप्शन होंगे। 31 वर्षीय कुलदीप न्यूजीलैंड टूर पर लंबे समय से मौके का इंतजार कर रहे हैं। वो Team India के बेस्ट बॉलर्स में से एक हैं। इस बाएं हाथ के स्पिनर ने 124 वनडे में 201 विकेट, 19 टेस्ट में 80 विकेट और 56 टी20 इंटरनेशनल में 98 विकेट झटके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत की वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर एवं उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार