10 जुलाई, हरारे  (CRICKETNMORE) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मैच में आज टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अम्बाती रायुडू ने स्टुअर्ट बिन्नी के साथ मिलकर टीम इंडिया के लिए नया इतिहास रच दिया. दोनों बल्लेबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए छठे विकेट के लिए 160 रन की पार्टनरशिप कर डाली जो टीम इंडिया के लिए नया रिकॉर्ड है।

Advertisement

इससे पहले छठे विकेट के लिए सर्वाधिक रनों के पार्टनरशिप का रिकॉर्ड महेंद सिंह धोनी औऱ युवराज सिंह के नाम था जब दोनों ने 2005 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 158 रनों की पार्नरशिप करी थी। आज अम्बाती रायुडू ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जमाया तो वहीं साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट बिन्नी ने अपने वनडे करियर में पहला अर्धशतक ठोकते हुए 77 रनों की लाजबाव पारी खेली।

Advertisement

अम्बाती रायुडू की यह पारी अहम रही क्योकि अम्बाती रायुडू ने टीम के लिए उस समय बेहतरीन पारी खेली जब भारत के 5 विकेट केवल 87 रन पर आउट हो गए थे। इसके बाद अम्बाती रायुडू और बिन्नी ने शानदार पारी खेलकर टीम के स्कोर को 255 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
Cricketnmore

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार