11 अगस्त,(CRICKETNMORE): आंद्रे रसेल के तूफानी शतक और हैट्रिक की बदौलत जमैका तालावाहस ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2018 के रोमांचक मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हरा दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

नाइट राइडर्स से मिले 224 रनों के लक्ष्य के जवाब में जमैका ने 5 विकेट सिर्फ 41 रन पर ही गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान आंद्रे रसेल ने सीपीएल के इतिहास का सबसे तेज शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई। 

Advertisement

रसेल ने 49 गेंदों में 13 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 121 रन की तूफानी पारी खेली। जिसके चलते जमैका ने 19.3 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। यह सीपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है। 

इससे पहले नाइट राइडर्स की टीम ने कॉलिन मुनरो (61) और ब्रैंडन मैकुलम (56) के अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 223 रन बनाए। इस दौरान रसेल ने शानदार हैट्रिक ली। उन्होंने पारी के 20वें ओवर में लगातार तीन गेंदों पर ब्रैंडन मैकुलम, डैरेन ब्रावो औऱ दिनेश रामदिन को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। 

वह टी20 क्रिकेट इतिहास के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने एक मैच में शतक लगाने के साथ हैट्रिक लेने का कारनामा किया है। इससे पहले 7 जुलाई 2018 को ओवल में ससेक्स के खिलाफ हुए मुकाबले में केंट के जो डेनली ने 102 रन की पारी खेलने के साथ हैट्रिक भी हासिल की थी। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार