यूएई के तेज गेंदबाज जहूर खान ने एक दिलचस्प दावा करते हुए कहा है कि उन्होंने भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपनी खास स्लोअर गेंद के बारे में बताया था। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में जहूर खान ने बताया कि अभ्यास सत्र के दौरान बुमराह ने खुद उनसे इस गेंद की तकनीक के बारे में पूछा था।

Advertisement

पाकिस्तान में जन्मे यूएई के 36 वर्षीय अनुभवी तेज गेंदबाज जहूर खान का एक बयान इन दिनों काफी चर्चा में है। उन्होंने दावा किया है कि भारतीय स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उनकी स्लोअर गेंद की तकनीक के बारे में उनसे सीखा था। जहूर खान ने यह खुलासा एक वायरल वीडियो में किया, जिसके बाद यह मामला क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

जहूर खान के मुताबिक यह घटना साल 2019 के दौरान की है, जब आईपीएल का आयोजन यूएई में हुआ था। उस समय वह मुंबई इंडियंस के साथ नेट गेंदबाज के रूप में जुड़े हुए थे। इसी दौरान अभ्यास सत्र में बुमराह ने टी10 लीग फेंके गए उनके मेडन ओवर का एक वीडियो देखा और उनसे पूछा कि वह किस तरह की गेंद डाल रहे थे।

जहूर ने बताया कि उन्होंने बुमराह को बताया कि वह स्लोअर गेंद फेंक रहे थे। इसके बाद बुमराह ने नेट्स में उनसे इसकी ग्रिप और उसी रफ्तार में हाथ घुमाकर गेंद फेंकने की तकनीक के बारे में विस्तार से पूछा। वहीं अभ्यास के दौरान जब बुमराह ने इसे आजमाया तो वह इससे काफी प्रभावित नजर आए।

जहूर खान ने यह भी कहा कि उन्हें यह देखकर अच्छा लगा कि दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में गिने जाने वाले बुमराह जैसे गेंदबाज उनसे कुछ नई चीज सीख रहे हैं। उनके अनुसार बुमराह ने उस समय उनकी तकनीक को “अगले स्तर की स्किल” बताया था।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी। वह 14 विकेट चटकाकर वरुण चक्रवर्ती के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे और भारत को तीसरी बार खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार