Australia vs England Adelaid Test Playing XI: ऑस्ट्रेलिया के लिए बुधवार (17 दिसंबर) से एडिलेड ओवल में होने वाले एशेज सीरीज 2025-26 के तीसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग का ऐलान कर दिया। टीम में तेज गेंदबाज जोश टंग (Josh Tongue) को शामिल किया गया है, उन्हें तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की जगह मौका मिला है।

Advertisement

स्पिन की थोड़ी मददगार पिच होने के बावजूद शोएब बशीर को टीम में मौका नहीं मिला है। हालांकि स्पिन गेंदबाजी के लिए विकल्प के तौर पर विल जैक्स टीम में हैं।

Advertisement

बता दें कि गस एटकिंसन का मौजूदा एशेज सीरीज में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मौजूदा एशेज सीरीज में इंग्लैंड के लिए सबसे खराब गेंदबाजी औसत 78.67 से 54 ओवर में सिर्फ 3 विकेट लिए। इस दौरान एटकिंसन की रफ्तार में भी गिरावट देखने को मिली।

2023 में डेब्यू करने वाले टंग का यह सातवां टेस्ट मैच होगा, उन्होंने अभी तक करीब 30 की औसत से 31 विकेट लिए हैं। आखिरी एशेज में लॉर्ड्स में हुए टेस्ट में वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी बार खेले थे। उस मुकाबले में उन्होंने 5 विकेट हासिल किए थे और दोनों पारियों में स्टीव स्मिथ को अपना शिकार बनाया था।

टंग ने अपना आखिरी टेस्ट मैच इस साल भारत के खिलाफ खेला था, जिसमें 125 रन देकर 5 विकेट लिए थे। 19 विकेट के साथ उस सीरीज में वह इंग्लैंड के बेस्ट गेंदबाज रहे थे।

गौरतलब है कि पांच मैच की सीरीज में इंग्लैंड 0-2 से पीछे है और बने रहने के लिए इंग्लैंड को एडिलेड में जीत जरूरी होगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार