India vs Sri Lanka Final: भारत और श्रीलंका 17 सितंबर (रविवार) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2023 के मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। आज के एशिया कप स्पेशल में हम बात करेंगे साल 1991  में खेले गए इस टूर्नामेंट के चौथे संस्करण के फाइनल के बारे में, जो मेजबान भारत को श्रीलंका के बीच खेला गया था। यह फाइनल मुकाबला कोलकाता के मशहूर ईडन गार्डन स्टेडियम में आयोजित हुआ था। 

Advertisement

इस मुकाबले में ओवरों की संख्या घटाकर 45 ओर प्रति पारी कर दी गई थी और भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका का स्कोर था 175 रन पर 4 विकेट औऱ टीम बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रही थी। पारी का 38वां ओवर करने आए कपिल देव और आखिरी गेंद पर उन्होंने रोशन महानामा को विकेट के पीछे कैच आउट कराया।

Advertisement

भारत के महान ऑलराउंडर कपिल जब अगला ओवर करने आए तो पहली गेंद पर सनथ जयसूर्या को संजय मांजरेकर के हाथों कैच आउट कराया। अगली गेंद पर रुमेश रत्नायके को एलबीडबल्यू आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। कपिल की हैट्रिक के चलते 181 रन तक श्रीलंका के 8 विकेट गिर गए। इसके बाद उन्होंने 1 और विकेट चटकाया और मुकाबले में उनके आकंड़े रहे 9 ओवर में 31 रन और 4 विकेट।

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के लिए संजय मांजरेकर ने नाबाद 75 रन और अजहर ने 39 गेंदों में नाबाद 54 रन की पारी खेली। जिसकी बदौलत भारत ने 17 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली और भारत एशिया कप चैंपियन बना। 

Also Read: Live Score

कपिल कुल पांचवें और भारत के दूसरे गेंदबाज (चेतन शर्मा के बाद) बने थे जिन्होंने वनडे में हैट्रिक ली थी। एशिया कप के इतिहास में कपिल के बाद अभी तक कोई भारतीय हैट्रिक नहीं ले पाया है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार