IND vs USA T20 World Cup 2026: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) बुखार के कारण शनिवार (7 फरवरी) को अमेरिका (USA) के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले से बाहर हो सकते हैं।

Advertisement

इंडियन एक्सप्रैस की खबर के अनुसार भारतीय टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को आराम देगा और उनके वानखेड़े स्टेडियम में ओपनिंग मैच खेलने के लिए जल्दबाजी नहीं की जाएगी। जिसका मतलब है कि टूर्नामेंट में अपने पहले मैच के लिए भारतीय टीम के पास 13 फिट खिलाड़ी हैं, क्योंकि वॉशिंगटन सुंदर भी अभी तक भारतीय टीम के साथ नहीं जुड़े हैं। सुंदर बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं, और फाइनल फिटनेस टेस्ट पास करने का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

मैच की पूर्व संध्या पर बुमराह ट्रेनिंग के लिए ग्राउंड पर नहीं पहुंचे। अगर बुमराह बाहर होते हैं तो मोहम्मद सिराज को मौका मिल सकता है। घुटने की चोट के कारण बाहर हुए तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह टूर्नामेंट की शुरूआत से एक दिन पहले सिराज को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। राणा को 4 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ नवी मुंबई में खेले गए वॉर्मअप मैच के दौरान चोट लगी थी।

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, “स्पेशलिस्ट से परामर्श और उसके बाद कराए गए स्कैन के बाद, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए अनफिट घोषित किया। टीम मैनेजमें हर्षित के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता है। टीम में हर्षित के जगह मोहम्मद सिराज शामिल होंगे।”

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा अमेरिका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में अभिषेक शर्मा के साथ ईशान किशन ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।  साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्मअप मैच के दौरान उन्होंने 53 रन की तूपानी पारी खेली थी। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच में 103 रन बनाए थे। उस सीरीज में संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए प्लॉप रहे थे और अभी वह फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट किशन के साथ जाएगा।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार