18 नवंबर। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट सीरीज का हर किसी को इंतजार है। एक तरफ जहां पूर्व दिग्गज भारत को टेस्ट सीरीज जीतने का प्रबल दावेदार बता रहे  हैं तो वहीं दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज डेमियन फ्लेमिंग ने कहा कि इस टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ देखने को मिलेगी। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

Advertisement

डेमियन फ्लेमिंग ने कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजी काफी अच्छी है और खासकर जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं।

Advertisement

डेमियन फ्लेमिंग ने आगे कहा है कि बुमराह जिस तरह से लगातार यॉर्कर गेंदबाजी करते हैं वो शानदार हैं और वो उनके फैन हैं। ये हैं टीम इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS

इसके साथ - साथ डेमियन फ्लेमिंग ने माना कि भुवनेश्वर कुमार जेम्स एंडरसन के बाद दूसरे सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाज हैं। डेमियन फ्लेमिंग ने ये भी कहा कि वो भुवी की गेंदबाजी देखना काफी पसंद करते हैं।  गौरतलब है कि 6 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार