मुंबई में खेले गए भारत बनाम यूएसए मुकाबले में अमेरिकी तेज़ गेंदबाज़ सौरभ नेत्रावलकर के लिए यह मैच किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। अपने जन्मस्थान पर खेलते हुए उन्होंने चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए 65 रन लुटा दिए। इसी के साथ नेत्रावलकर के नाम टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और यूएसए के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 34 वर्षीय अमेरिकी गेंदबाज़ सौरभ नेत्रावलकर का दिन बेहद खराब रहा। मुंबई में जन्मे इस तेज़ गेंदबाज़ ने चार ओवर में 65 रन खर्च कर दिए और विकेट के कॉलम भी शून्य ही रहा।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत मुकाबले में बेहद कमजोर रही थी और 13 ओवर में टीम 77 रन पर छह विकेट गंवा चुकी थी। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 49 गेंदों में 84 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

नेत्रावलकर पारी का आखिरी ओवर लेकर आए, जहां स्ट्राइक पर मौजूद सूर्यकुमार यादव ने उन पर जमकर हमला बोला और ओवर में 21 रन बटोर लिए। इसी ओवर ने भारत को 161 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

इस मंहगे ओवर के चलते अपने चार ओवर के स्पेल में 65 रन लुटाने के साथ ही सौरभ नेत्रावलकर टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज़ बन गए। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या का शर्मनाक रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 2007 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 64 रन दे दिए थे। इस शर्मनाक सूची में मशरफे मोर्तजा (63 रन), लुकास ओन्यांगो (61 रन), स्टुअर्ट ब्रॉड और मिशेल स्टार्क (60 रन) जैसे नाम भी शामिल हैं, लेकिन अब सबसे ऊपर नेत्रावलकर का नाम दर्ज हो चुका है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए के लिए मिलिंद कुमार और संजय कृष्णमूर्ति ने चौथे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की। संजय कृष्णमूर्ति ने 31 गेंदों में 37 रन बनाए, जबकि मिलिंद कुमार ने 33 गेंदों में उपयोगी योगदान दिया। अंत के ओवरों में शुभम रंजने ने 22 गेंदों में 37 रन जोड़कर संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 132 रन तक ही पहुंच सकी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार