भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वो लंबे समय से लीवर कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। अपने पिता के निधन की खबर सुनते ही रिंकू भी अपने परिवार के पास पहुंचे और शुक्रवार को उन्होंने अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। हालांकि, इस बड़े झटके के बावजूद रिंकू ने बड़ा दिल दिखाते हुए अपने परिवार के साथ रहने की बजाय टीम इंडिया के साथ जुड़ने का फैसला किया।

Advertisement

रिंकू रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत के ज़रूरी मैच से पहले कोलकाता पहुंच गए हैं। रिंकू सिंह अपने पिता के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटे बाद शनिवार सुबह टीम के साथ जुड़ गए। रिंकू जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेले थे, लेकिन वो ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल सकते हैं। BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने रिंकू के बारे में अपडेट देते हुए शुक्रवार को कहा, "रिंकू सिंह कल कोलकाता में टीम में शामिल होंगे।"

Advertisement

रिंकू ने शुक्रवार शाम को अलीगढ़ में अंतिम संस्कार किया। इस दौरान सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसके कुछ ही घंटों बाद शनिवार सुबह, उन्हें कोलकाता एयरपोर्ट पर टीम में शामिल होने के लिए तैयार देखा गया। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि क्रिकेट खेलने के लिए रिंकू को काफी संघर्ष करना पड़ा। मोहल्ले के दोस्तों के साथ मिलकर पैसे इकट्ठा कर गेंद खरीदी जाती थी। आज रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट में एक बड़ा नाम हैं, लेकिन उनकी सफलता के पीछे उनके पिता का संघर्ष और त्याग महत्वपूर्ण रहा। रिंकू भी सार्वजनिक तौर पर ये कह चुके हैं कि उनके क्रिकेटर बनने में उनके पिता का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके निधन से परिवार और खेल जगत में शोक की लहर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार