टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग सात फेरे लिए हैं। भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'इंस्टाग्राम' पर 'गब्बर' की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

Advertisement

चहल वीडियो में शिखर धवन के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फोटो में धवन की नई दुल्हनिया सोफी सफेद रंग का लहंगा पहने हुए नजर आ रही हैं। वहीं, शिखर पर भी सफेद रंग की शेरवानी खूब जच रही है। 2023 में आयशा से तलाक लेने के बाद धवन ने तीन साल एक बार फिर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार रील्स में भी देखा गया है। इस साल जनवरी में धवन और सोफी ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें बाद में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

चहल के पोस्ट पर फैंस धवन और सोफी को जमकर बधाई दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि धवन का पहली पत्नी आयशा मुखर्जी से साल 2023 में तलाक हो गया था। दोनों ने 11 साल साथ रहने के बाद एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया था। धवन और आयशा का एक बेटा भी है, जिनका नाम जोरावर है। हालांकि, जोरावर धवन के साथ नहीं रहते हैं और उनकी कस्टडी आयशा के पास है।

उल्लेखनीय है कि धवन और सोफी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को कई बार रील्स में भी देखा गया है। इस साल जनवरी में धवन और सोफी ने गुपचुप सगाई कर ली थी, जिसकी तस्वीरें बाद में पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

Also Read: LIVE Cricket Score

साल 2013 में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने में धवन का रोल काफी अहम रहा था। टूर्नामेंट में खेले 5 मैचों में शिखर ने 90 की औसत से खेलते हुए 363 रन बनाए थे। धवन का रिकॉर्ड खासतौर पर घर से बाहर खेलते हुए सबसे शानदार रहा।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार