Australia vs South Africa 2nd Test Day 2: डेविड वॉर्नर (David Warner) के शानदार दोहरे शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन  का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 386 रन बना लिए हैं। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 197 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। 

Advertisement

वॉर्नर-स्मिथ ने जोड़े 239 रन

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे दिन 1 विकेट के नुकसान पर 45 रनों से आगे खेलने उतरी थी। मार्नस लाबुशेन के रूप में 75 रन के कुल स्कोर पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद वॉर्नर औऱ स्टीव स्मिथ की जोड़ी ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 239 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। वॉर्नर अपना दोहरा शतक पूरा करने के साथ ही रिटायर्ड हर्ट हो गए।  वहीं कैमरून ग्रीन (6) भी भी रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। दिन का खेल खत्म होने पर ट्रेविस हेड (48) और एलेक्स कैरी (9) नाबाद रहे।

वॉर्नर ने रचा इतिहास

अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे वॉर्नर ने 254 गेंदों में 16 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 200 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट के इतिहास के वह दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अपने 100वें टेस्ट मैच में दोहरा शतक बनाने का कारनामा किया है। उनसे पहले सिर्फ जो रूट ने ही ऐसा किया है। साथ ही बतौर ओपनिंग बल्लेबाज सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में वॉर्नर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। ओपनिंग करते हुए वॉर्नर ने 45 शतक जड़े हैं, जिसमें टेस्ट में 25, वनडे में 19 और टी-20 इंटरनेशनल में एक शतक आया है। पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भी बतौर ओपनर 45 शतक जड़े थे।  

वॉर्नर के अलावा स्टीव स्मिथ ने शानदार अर्धशतक बनाया और 161 गेंदों में 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से 85 रनों की पारी खेली।

Advertisement

साउथ अफ्रीका के लिए पहली पारी में अब तक कागिसो रबाडा और एनरिक नॉर्खिया ने एक-एक विकेट चटकाया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार