टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए और बाद में जब टीम गेंदबाजी करने आई तो मुजीब उर रहमान ने गेंद से बवाल काटते हुए कीवी टीम को दो गेंदों में एक के बाद एक दो झटके दे डाले। मुजीब ने सबसे पहले खतरनाक फिन एलन को बोल्ड किया और फिर अगली ही गेंद पर रचिन रवींद्र को भी चारों खाने चित्त करते हुए बोल्ड कर दिया।

Advertisement

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने मुजीब को पारी के दूसरे ही ओवर में गेंद थमा दी और मुजीब ने इस ओवर में कीवी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया। सबसे पहले मुजीब ने ओवर की तीसरी गेंद पर फिन एलन को बोल्ड किया। एलन ने मुजीब की तेज़ गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश की मगर वो पूरी तरह से चूक गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद क्रीज़ पर आए रचिन रवींद्र लेकिन वो भी सिर्फ एक ही गेंद के मेहमान थे।

Advertisement

मुजीब ने अपनी पहली गेंद खेल रहे रचिन रवींद्र को एक ओवरपिच गेंद डाली लेकिन ये गेंद पड़ने के बाद हल्की सी स्विंग भी हुई जिसके चलते रचिन पूरी तरह चकमा खा गए और क्लीन बोल्ड हो गए। इस विकेट के बाद तो मुजीब का सेलिब्रेशन देखने लायक था। इन दोनों विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरूआत खराब रही, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (27 रन) और इब्राहिम जादरान (10 रन) की ओपनिंग जोड़ी 44 रन के कुल स्कोर तक आउट हो गई। इसके बाद नायब ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 79 की साझेदारी की। अटल ने 24 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। टॉप स्कोरर रहे नायब ने 35  गेंदों में 63 रन की पारी खेली, जिसमे तीन चौके और चार छक्के जड़े। जिसकी बदौलत अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार