Lockie ferguson Bowled Rahmanullah Gurbaz Video: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ लॉकी फर्ग्यूसन (Lockie ferguson) ने रविवार, 08 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के चौथे मुकाबले में अफगानिस्तान को अपने पहले ही ओवर दो झटके दिए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने अफगानी टीम के सलामी बल्लेबाज़ रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) को एक स्लोअर डिलीवर से बोल्ड करके आईना दिखाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना अफगानिस्तान की पारी के छठे ओवर में घटी। न्यूजीलैंड के लिए यहां लॉकी फर्ग्यूसन गेंदबाज़ी करने आए थे जिन्होंने सबसे पहले अपनी पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज़ इब्राहिम जादरान को ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच आउट करा दिया। खास बात ये है कि वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने अपनी आखिरी गेंद पर एक स्लोअर कटर डालकर रहमानुल्लाह गुरबाज़ को फंसाया और उनके तो डंडे ही उड़ा दिए।
Star Sports ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस पूरी घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें आप देख सकते हो कि लॉकी फर्ग्यूसन की धीमी गेंद को गुरबाज़ बिल्कुल भी पहचान नहीं पाते और पूरी तरह चकमा खाकर बोल्ड हो जाते हैं। इसके बाद लॉकी किसी शेर की तरह दहाड़ लगाकर जश्न मनाते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
बता दें कि इस मुकाबले में रहमानुल्लाह गुरबाज़ 22 गेंदों पर 27 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इब्राहिम जादरान तो 12 गेंदों पर 10 रन ही बना सके। दूसरी तरफ बात करें अगर लॉकी फर्ग्यूसन की तो वो खबर लिखे जाने तक अपने कोटे के 3 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट निकाल चुके हैं। अफगानिस्तान का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 164 रन है। यहां क्लिक करके देखें पूरा लाइव स्कोरकार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेलसेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी।