रांची, 17 मार्च (CRICKETNMORE)| झारखंड क्रिकेट संघ स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 451 रनों पर समेट दी। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए कुल 137.3 ओवरों का सामना किया। कप्तान स्टीवन स्मिथ ने सबसे अधिक नाबाद 178 रन बनाए जबकि ग्लैन मैक्सवेल ने 104 रनों की पारी खेली। 

Advertisement

स्मिथ ने इस सीरीज में दूसरा शतक लगाते हुए 361 गेंदों का सामना कर 17 चौके लगाए। इसके अलावा मैट रेनशॉ ने 44, मैथ्यू वेड ने 37 और स्टीव ओकीफ ने 25 रनों का योगदान दिया।
भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने 124 रन खर्च करते हुए पांच सफलता हासिल की जबकि उमेश यादव को तीन सफलता मिली। रविचंद्रन अश्विन को एक सफलता मिली।

Advertisement

चार मैचों की सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पुणे में जीत के साथ बढ़त हासिल की थी जबकि भारत ने बेंगलुरू में जीत हासिल करते हुए बराबरी की थी।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार