Top-5 Players With Most Runs In A Series For Women's T20 World Cup History: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10वां संस्करण इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा। ये टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा। तो आइए आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताते हैं उन पांच खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने इस टूर्नामेंट के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया है।
5. लौरा वोलवार्ड (Laura Wolvaardt): इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका की दिग्गज कैप्टन लौरा वोलवार्ड हैं। उन्होंने साल 2023 के टी20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में 46 की औसत से 230 रन बनाए थे। इस सीजन उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 66 रन था।
4. एलिसा हीली (Alyssa Healy): आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में चौथी सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कैप्टन एलिसा हीली हैं। उन्होंने साल 2020 में टूर्नामेंट के 6 मैचों में लगभग 40 की औसत और 156 की स्ट्राइक रेट से 236 रन ठोके थे।
3. स्टेफनी टेलर (Stafanie Taylor): वेस्टइंडीज की महान ऑलराउंडर स्टेफनी टेलर इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरी पॉजिशन पर हैं। इस कैरेबियन सुपरस्टार ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में 6 मैचों में 41 की औसत से 246 रन बनाए थे।
2. मेग लैनिंग (Meg Lanning): ऑस्ट्रेलिया की महान कप्तान मेग लैनिंग इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में ना हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। मेग लैनिंग ने साल 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में लगभग 43 की औसत और 159 की स्ट्राइक रेट से 257 रन जड़े थे। जान लें कि मेग लैनिंग की कैप्टेंसी में ऑस्ट्रेलिया ने चार बार टी20 वर्ल्ड कप का टाइटल जीता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
1. बेथ मूनी (Beth Mooney): आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का महारिकॉर्ड किसी और के नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज विकेटकीपर बैटर बेथ मूनी के नाम दर्ज है। बेथ ने साल 2020 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर अपने बैट से तूफान उठा दिया था और 6 मैचों में 64.75 की औसत से 259 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने तीन हाफ सेंचुरी ठोकी थी।