India vs Australia Sydney Test Playing XI: भारत के खिलाफ शुक्रवार (3 जनवरी) से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पुष्टि की है कि मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे और ब्यू वेबस्टर (Beau Webster) टेस्ट डेब्यू करेंगे। 

Advertisement

सिडनी टेस्ट की पूर्व संध्या पर कमिंस ने पुष्टि की कि ऑस्ट्रेलिया केवल एक बदलाव करेगा, तेज गेंदबाज मचेल स्टार्क को पसली/पीठ में समस्या के बावजूद खेलने के लिए फिट घोषित किए गए हैं। 

Advertisement

इस सीरीज में गेंद औऱ बल्ले दोनों से ही मार्श का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने पहले चार टेस्ट मैच में 10.42 की औसत से 73 रन बनाए, जिसमें 47 रन उन्होंने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में बनाए थे। जो एक महीने पहल खेला गया था। गेंदबाजी में उन्होंने सीरीज की 7 पारियों में सिर्फ 33 ओवर फेंके, जिसमें सीरीज की पहली पारी में 12 रन देकर 2 विकेट लेने के बाद, अन्य पारियों मे कुल मिलाकर 28 ओवरों में 127 रन देकर 1 विकेट लिया।

ऑलराउंडर वेबस्टर का प्रदर्शन शेफील्ड शील्ड के हाल के सीजनों में शानदार रहा है। वह शील्ड के पिछले सीजन मे टॉप स्कोरर रहे थे, वेबस्टर ने 58.62 की औसत से 938 रन बनाए थे औऱ 20.30 की औसत से 30 विकेट लिए थे। शील्ड के इतिहास में 1963-64 में सर गैरी सोबर्स के बाद वह सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बने थे, जिसने एख सीजन में 900 से ज्यादा रन बनाए हों और 30 विकेट भी हासिल किए। 

इस सीज़न के 4 मैचों में उन्होंने 50.50 की औसत से 303 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है, और 4 मैचों में 96.5 ओवरों में 37.88 की औसत से 9 विकेट लिए हैं। उन्होंने तस्मानिया के लिए डीन जोन्स ट्रॉफी के 50 ओवर के मैच में 17 रन देकर 6 विकेट लिए हैं और भारत ए के खिलाफ मैके में में हुए पहले चार दिवसीय मैच में ऑस्ट्रेलिया ए के लिए नाबाद अर्धशतक बनाया है और मेलबर्न में दूसरे मैच में दो बार तीन विकेट लिए।

गौरतलब है कि पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 2-1 से आगे है। 

Advertisement

भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

सैम कोनस्टास, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार