India vs Australia Teams: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज औऱ पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के पहले दो मुकाबलों के लिए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया। वनडे सीरीज के लिए तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की टीम में वापसी हुई है। स्टार्क ने आखिरी वनडे मैच नवंबर 2024 में खेला था। बांए हाथ के बल्लेबा मैट रैनशॉ को भी मौका मिला है, जिन्होंने अभी तक वनडे डेब्यू नहीं किया है। 

Advertisement

खराब फॉर्म से झूझ रहे मार्नस लाबुशेन को वनडे टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। बता दें कि पिछली 10 पारियों में उनका बेस्ट स्कोर 47 रन का रहा। 

Advertisement

विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी शेफील्ड शील्ड मुकाबला खेलने के चलते पर्थ में होने वाले पहले वनडे मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं हैं। साथी विकेटकीपर जोश इंग्लिस पिंडली की चोट से उबर चुके हैं, वनडे और टी-20 मैचों का हिस्सा हैं।

टी-20 सीरीज के लिए चुनी गई टीम सिर्फ पहले दो मैचों के लिए ही है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि जो खिलाड़ी कई फॉर्मेट में खेलते हैं, जैसे कि एशेज में शामिल खिलाड़ी, उनके वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए अंतिम तीन मुकाबलों के लिए टीम में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं।

ग्लेन मैक्सवैल न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान टूटी कलाई के कारण इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। कैमरून  ग्रीन वनडे टीम में चुने गए हैं, लेकिन टी-20 मैचों के लिए नहीं। क्योंकि वह एशेज की तैयारी के लिए शेफील्ड शील़्ड मैच खेल सकते हैं।

नाथन एलिस अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहने के बाद टी-20 इंटरनेशनल टीम में वापस आए हैं।

Advertisement

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के मुकाबले पर्थ (19 अक्टूबर), एडिलेड (23 अक्टूबर) और सिडनी (25 अक्टूबर) में खेले जाएंगे। इसके बाद टी-20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरूआत होगी, जिसके पहले दो मुकाबले कैनबरा (29 अक्टूबर) और मेलबर्न (31 अक्टूबर) में होंगे। आखिरी मैच 8 नवंबर को खेला जाएगा। 

भारत के खिलाफ वनडे सीरीड के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी (विकेट कीपर), कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मिचेल ओवेन, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल स्टार्क, एडम ज़म्पा

Advertisement

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम (पहले दो मैच)

Also Read: LIVE Cricket Score

मिचेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मैथ्यू कुहनेमैन, मिचेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार