नई दिल्ली, 22 दिसम्बर | अगले साल मार्च में भारत दौरे पर आ रही आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम यहां तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके अलावा वह त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में भी हिस्सा लेगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर सीरीज के कार्यक्रम का ऐलान किया। 

Advertisement

 क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की महिला चैम्पियनशिप 2017-2020 के तहत होने वाली इस सीरीज के तीनों मैच बड़ौदा में ही खेले जाएंगे। सीरीज का पहला मैच 12 मार्च, दूसरा मैच 15 और तीसरा एवं आखिरी मैच 18 तारीख को होगा। 

इस तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले आस्ट्रेलिया महिला टीम छह और आठ मार्च को दो अभ्यास मैच मुंबई में इंडिया-ए के खिलाफ खेलेगी। 

बीसीसीआई ने बयान में कहा, "आस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम मार्च-2018 में भारत का दौरा करेगी जहां वह आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2017-2021 के तहत तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज से पहले आस्ट्रेलियाई टीम मुंबई में इंडिया-ए के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेलेगी।"

इस सीरीज के बाद त्रिकोणीय टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी जिसमें मेजबान देश के अलावा आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की महिला टीमें हिस्सा लेंगी। 22 मार्च से शुरू हो रही इस त्रिकोणीय सीरीज के सभी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। 

Advertisement

 क्रुणाल पांड्या की होने वाली वाइफ पंखुड़ी शर्मा है बला की खूबसूरत

दूसरा मैच 24 मार्च को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होगा। सीरीज के तीसरे मैच में 26 तारीख को भारत और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। 28 तारीख को भारत और आस्ट्रेलिया के बीच एक बार फिर भिडं़त होगी। 30 मार्च को आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मैच होगा। एक अप्रैल को भारत और इंग्लैंड की टीमें अपना दूसरा मैच खेलेंगी। त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल मैच तीन अप्रैल को खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार