9 नवंबर, ब्रिस्बेन (CRICKETNMORE) : गाबा में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 208 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। मैच में दो शानदार शतक जड़ने के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Advertisement

पहले दिन टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा बेहतरीन शतकों और जो बर्न्स औऱ एडम वोग्स की बेहतरीन पारियों की बदौलत पहली पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 556 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने थोड़ी टक्कर दी लेकिन पूरी टीम 317 रन पर ही सिमट गई। न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियमसन ने शानदार शतक जड़ा।

Advertisement

पहली पारी में 239 रन की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को फॉलोऑन नहीं करवाया और दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी। पहली पारी की तरह ही दूसरी पारी में भी मेजबान टीम की शुरूआत शानदार रही और जो बर्न्स औऱ डेविड वॉर्नर की सलामी जोड़ी ने मिलकर पहले विकेट केल लिए 237 रन जोड़े। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 263 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 503 रन हो गई।

अपनी दूसरी पारी में 504 रन के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम बारिश से बाधित चौथे दिन में 3 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना पाई। आखिरी दिन मेहमान टीम को जीत के लिए 362 रन दी दरकार थी। लेकिन कंगारू गेंदबाजों के आगे न्यूजीलैंड को कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया और न्यूजीलैंड की दूसरी पारी कुल 295 रन पर सिमट गई। आखिरी दिन केवल कीवी कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ही कुछ कमाल दिखा सके और उन्होंने 80 रनों की मनोरंजक पारी खेली।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार