सिडनी/नई दिल्ली, 16 अक्टूबर (हि.स.) । ऑस्ट्रेलियाई क्लब टीम के बल्‍लेबाज जैम्स टल ने इतिहास रचते हुए 44 ओवर के मुकाबले में जमकर रन बरसाए और 341 रन बना डाले। जैम्स टल ने क्वींसलैंड वेयरहाउस क्रिकेट एसोसिएशन टूर्नामेंट में मास्टर हिल के लिए खेलते हुए 341 रनों की धुआंधार पारी खेली।

Advertisement

टल की आक्रामक पारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी तिहरी शतकीय पारी के दौरान 25 छक्के और 34 चौके जड़े। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी देखने लायक थी। साइलेंट असेंस की टीम का कोई एसा गेंदबाज नहीं रहा, जिसे उन्होंने मन चाहे ढंग से शॉट नहीं खेला।

Advertisement

यह मुकाबला 44-44 ओवर का खिला जा रहा था। वह 42वें ओवर में आउट हुए, लेकिन तब तक वे वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके थे। वनडे इंटरनेशनल ‌क्रिकेट में तिहरा शतक अभी भी दूर की कौड़ी समझी जाती हो, लेकिन जेम्स टल ने अपने बल्‍ले से 42 ओवर के अंदर ही 341 रन ठोक डाले।

जेम्स टल वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी की मदद से उनकी टीम ने 44 ओवर में 4 विकेट पर 457 रन बना डाले। टल के अलावा टीम के लिए सबसे बड़ी पारी ट्रोय डीन ने खेली। उन्होंने 36 रनों की पारी खेली। टल ने डीन के साथ पांचवें विकेट के लिए 212 रनों की साझेदारी भी की।

जेम्स टल की धमाकेदार पारी के जवाब में साइलेंट एसासिंस टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। निर्धारित 44 ओवर में केवल 232 रन ही बना सकी। इस प्रकार से टल की टीम ने 225 रनों के विशाल अंतर से मैच जीत लिया।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार