Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के सलामी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बीते मंगलवार, 19 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ महज़ 38 गेंदों पर 7 चौके और 10 छक्के ठोककर 93 रनों की तूफानी पारी खेली। गौरतलब है कि जयपुर के मैदान पर तबाही मचाने वाले 15 साल के वैभव का अब एक नया मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे फैंस जमकर लाइक और शेयर कर रहे हैं।

Advertisement

दरअसल, वैभव का ये वीडियो RR vs LSG मैच के खत्म होने के बाद 'अवॉर्ड सेरेमनी' के समय देखने को मिला। यहां वैभव को POTM अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था जिसे लेने के बाद वो मैदान पर ही अपना पजामा उतार देते हैं और फिर उसे अपने कंधों पर टांग लेते है। वैभव को ऐसा करता देख RR का एक सदस्य उनके पास आता है और उनके कंधे से वो पजामा हटाता है। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

Advertisement

बताते चलें कि वैभव की उम्र पर हमेशा से ही सवाल उठाए गए हैं। उनकी बैटिंग और मजबूत शरीर को देखकर अधिकतर लोग ये मानने को तैयार नहीं होते कि वो सिर्फ 15 साल के है। हालांकि वैभव की हरकतें देखकर कोई भी ये अस्वीकार नहीं कर सकता कि वो अभी भी एक छोटे बच्चे ही है।

गौर करें कि ये 15 साल का छोटा बच्चा साल 2026 के IPL सीजन का सर्वाधिक रन बनाने वाला खिलाड़ी बन गया है। उन्होंने 13 मैचों में 44.54 की औसत और 236.32 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। उन्होंने मिचेल मार्श (13 मैचों में 563 रन) से छीनकर टूर्नामेंट का ऑरेंज कैप जीता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

टॉप-4 में पहुंची राजस्थान रॉयल्स: राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदकर पॉइंट्स टेबल पर चौथी पॉजिशन हासिल कर ली है। उन्होंने 13 मैचों में 7 जीत और 14 अंक हासिल करके ये कारनामा किया है। उनके अलावा टॉप-4 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूद है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार