22 नवंबर। पहले टी-20 में भारत को 4 रन से ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के बल्लेबाज 174 रन के लक्ष्य को हासिल कर पाने में असमर्थ रहे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में कसी हुई गेंदबाजी कर भारत को हार का स्वाद चखा दिया।

Advertisement

एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शानदार परफॉर्मेंस कर टीम को जीत दिलाई तो वहीं मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई विेकेटकीपर एलेक्‍स कैरी ने खुलेआम बईमानी करनी की कोशिश की जो क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए एक और शर्म की बात है।

Advertisement

पहले टी-20 मैच के दौरान जब केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे तो भारतीय पारी के 9वें ओवर में एडम जंपा गेंदबाजी कर रहे थे और स्ट्राइक पर केएल राहुल थे।

ऐसे में एडम जंपा की एक गेंद को कट शॉर्ट खेलकर रन लेने के लिए दौड़ पड़े। उसी समय ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्‍स कैरी ने अंपायर से हिट विकेट की अपील कर डाली। 

वैसे केएल राहुल पूरी तरह से आश्वस्त थे कि शॉट खेलने वक्त उनका बल्ला स्टंपर पर नहीं लगा है लेकिन कंगारू विकेटकीपर टीवी अंपायर की अपील लगातार करते थे।

ऐसे में फील्ड अंपायर ने टीवी अंपायर को फैसले सुनानें का जिम्मा दिया। जिसके बाद टीवी रिप्ले में साफ हो गया कि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्‍स कैरी ने समय को बर्बाद किया है क्योंकि टीवी रिप्ले में साफ पता चल रहा था कि जब केएल राहुल ने शार्ट खेला तो उसी समय विकेट कीपर का हाथ स्टंप पर जा सटी थी। 

Advertisement

ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्‍स कैरी के द्वारा किया गया ऐसा व्यवहार हर किसी के लिए हैरान करने वाला रहा। आपको बता दें कि जब सबके सामने यह बात सामने आ गई तो उस गेंद को नो बॉल करार दे दिया गया जिसेक बाद भारत को फ्री हिट करने का सुनहरा अवसर भी मिला।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार