AFG vs NZ, T20 World Cup 2026: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने रविवार, 08 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे मुकाबले में टिम सेफर्ट (Tim Seifert) की शानदार अर्धशतकीय पारी के दम पर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ 17.5 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने गुलदबीन नायब की 35 गेंदों पर 63 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 182 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

Advertisement

गुलबदीन के अलावा अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 22 गेंदों पर 27 रन, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंदों पर 29 रन, और दरवेश रसूली ने 13 गेंदों पर 20 रनों की पारी खेली। बात करें अगर कीवी गेंदबाज़ों की तो लॉकी फर्ग्यूसन ने 4 ओवर में 40 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं उनके अलावा मैट हेनरी, जैकब डफी और रचिन रविंद्र ने एक-एक विकेट चटकाया।

यहां से अब न्यूजीलैंड के सामने ये मुकाबला जीतने के लिए 183 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए जहां एक तरफ फिन एलन (02 गेंदों पर 01 रन) और रचिन रविंद्र (01 गेंदों पर 00 रन) सस्ते में आउट हो गए, वहीं दूसरी तरफ टिम सेफर्ट ने एक छोर संभालकर 42 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 65 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेल दी।

उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने भी कीवी टीम की पारी को संभाला और नंबर-4 पर बल्लेबाज़ी करके 25 गेंदों पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 रन ठोके। इनके बाद मार्क चैपमैन ने 17 गेंदों पर 28 रन, डेरिल मिचेल ने 14 गेंदों पर नाबाद 25 रन और कप्तान मिचेल सेंटनर ने भी 8 गेंदों पर नाबाद 17 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने 17.5 ओवर में 183 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत प्राप्त की।

बात करें अगर अफगानी गेंदबाज़ों की तो मुजीब उर रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं अज़मतुल्ला ओमरज़ाई, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने एक-एक विकेट झटका।

Advertisement

गौरतलब है कि न्यूजीलैंड की टीम ने इतिहास रचा है और पहली बार टी20 वर्ल्ड कप के किसी मुकाबले में 170 से ज्यादा रनों का टारगेट चेज़ करके दिखाया है। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तान की टीम जो कि पिछले 24 टी20 मैचों में 180 रनों का स्कोर बचाते हुए नहीं हारी थी, उन्हें अब हार का सामना करना पड़ा है। यहां क्लिक करके देखें पूरा लाइव स्कोरकार्ड

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार