ICC T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराकर न्यूजीलैंड ने अपने सफर का शानदार आगाज किया है। न्यूजीलैंड ने जीत के लिए मिले 183 के लक्ष्य को सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट के अर्धशतक की मदद से 5 विकेट के नुकसान पर 17.5 ओवर में हासिल कर लिया।

Advertisement

एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में183 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी न्यूजीलैंड को पारी के दूसरे ओवर में ही लगातार गेंदों पर मुजीब उर रहमान ने फिन एलेन और रचिन रवींद्र के रूप में दो बड़े झटके दिए थे। रहमान ने दोनों को बोल्ड कर दिया। दो विकेट 14 रन पर गंवाकर न्यूजीलैंड मुश्किल में थी।

Advertisement

पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स के साथ तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। फिलिप्स 25 गेंद पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए। इस समय कीवी टीम का स्कोर 88 रन था। इसके बाद सेफर्ट ने मार्क चैपमेन के साथ चौथे विकेट के लिए 36 रन जोड़े।

टिम सेफर्ट चौथे विकेट के रूप में 42 गेंद पर 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 65 रन बनाकर आउट हुए। सेफर्ट की इस पारी ने ही न्यूजीलैंड की जीत का रास्ता खोला। चैपमेन 17 गेंद पर 28 रन बनाकर आउट हुए।

डेरिल मिचेल ने 14 गेंद पर 25 और कप्तान मिशेल सेंटनर ने 8 गेंद पर 17 रन बनाकर टीम का स्कोर 17.5 ओवर में 5 विकेट पर 183 तक पहुंचाकर टीम को 5 विकेट से जीत दिला दी।

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान को छोड़ कोई भी गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आया। रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। ओमरजाई ने 3.5 ओवर में 40 रन देकर 1, राशिद खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने 1 ओवर में 18 रन लुटाकर 1 विकेट लिए।

Advertisement

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने वाली अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे। अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नायब ने 35 गेंद पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली थी। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 22 गेंद पर 27, सेदिकुल्लाह अटल ने 24 गेंद पर 29, दरवेस रसूली ने 13 गेंद पर 20, अजमतुल्लाह ने 7 गेंद पर 14 और नबी ने नाबाद 7 गेंद पर 10 रन बनाए थे।

अफगानिस्तान के लिए मुजीब उर रहमान को छोड़ कोई भी गेंदबाज प्रभावी नजर नहीं आया। रहमान ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए। ओमरजाई ने 3.5 ओवर में 40 रन देकर 1, राशिद खान ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए। मोहम्मद नबी ने 1 ओवर में 18 रन लुटाकर 1 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score

टिम सेफर्ट प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार