16 अक्टूबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। साउथ ऑस्ट्रेलिया के पोर्ट अगस्ता में शनिवार को खेले गए एक क्रिकेट मैच में बी ग्रेड क्रिकेटर जोश डन्स्टन ने  ऐसी अनोखी पारी खेली जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Advertisement

सेंट्रल स्टर्लिंग के खिलाफ वेस्ट अगस्ता के लिए खेलते हुए डन्स्टन ने 307 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 40 छक्के और 9 चौके जड़े। जबकी वेस्ट अगस्ता की पूरी टीम ने 35 ओवर में  9 विकेट के नुकसान पर 354 रन बनाए। 

Advertisement

डन्स्टन के अलावा उनकी टीम का एक अन्य खिलाड़ी बेन रसेल (18 रन) दहाई का आंकड़ा छू सका, जबकि 5 खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए। अपनी टीम के 86.72 रन सिर्फ डन्स्टन ने ही बनाए। दिनेश कार्तिक की वाइफ बला की खूबसूरत है, जरूर देखें

डन्स्टन जब दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे तो उनकी टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 10 रन था। और जब वह आउट हुए उस टाइम उनका स्कोर 33 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 328 रन था। डन्स्टन ने रसेल के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 203 रन जोड़े।

डन्स्टन ने छक्का जड़कर अपना तिहरा शतक पूरा किया। इस शानदार पारी के बाद उन्हें ए ग्रेड में प्रमोट किया जा सकता है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार