डबलिन, 15 मई (CRICKETNMORE)| आयरलैंड के पहले टेस्ट में शतक लगा कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करने वाले बल्लेबाज केविन ओ ब्रायन का कहना है कि 2011 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया शतक उनके करियर में पहला स्थान रखता है। केविन ने यहां द विलेज, मालहिदे मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में शतक लगाकर आयरलैंड को बढ़त दिलाई और उसे आखिरी दिन तक मैच में बनाए रखा।

Advertisement

वह अपने देश के लिए पहला टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं साथ ही ऐसे चौथे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अपने देश के पहले टेस्ट मैच में शतक जमाया हो। 

उन्होंने हालांकि इसे बेहद भावुक पल बताया लेकिन कहा कि यह शतक उनके करियर में अभी दूसरे स्थान पर है। उनकी सूची में भारत में खेले गए विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगाया गया 50 गेंदों में शतक अभी भी पहले स्थान पर है। 

 

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने केविन के हवाले से लिखा है, "मेरे लिए बेंगलुरू में लगाया गया शतक अभी तक नंबर-1 स्थान पर है। वो इसलिए कि वो शतक मैंने कहां और किस के खिलाफ मारा था। वह विश्व कप था।"

इस शतक के बाद उनका नाम स्टेडियम में एक बोर्ड पर दर्ज हो गया है। 

Advertisement

केविन ने कहा, "यह मेरे लिए बेहद गर्व और भावुक पल है। मैं जानता हूं कि मेरे पैर में चोट लग गई थी, लेकिन दर्शक पागल हो गए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार